Hum Deewanon Ki Kya Hasti · Kishore Sahu
·
#किशोरसाहू का जन्म 22 नवम्बर 1915 को सेंट्रल प्रोविन्स के #राजनांदगांव,में हुआ था। जो अब #छत्तीसगढ़ में है। किशोर साहू ने हर प्रकार की फिल्मों का निर्माण निर्देशन किया था । किशोर साहू अपने ज़माने में सफल निर्देशन अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके थे। लगभग 50 फिल्मों में अपनी अभिनय कला की छाप छोड़ने वाले किशोर साहू ने ‘बुजदिल’, ‘गाईड’, ‘ज़लज़ला’ में अपने शानदार अभिनय से सभी लोगो के दिल में जगह बना ली थी । बतौर निर्माता ‘नदिया के पार’ किशोर साहू निर्देशित कामयाब फिल्म थी। जिसमे दिलीप कुमार कामिनी कौशल की भूमिका थी। प्रतिमा दासगुप्ता, अनुराधा, बीनाराय,इंदिरा पांचाल,आशा माथुर ,माला सिन्हा, कुमुद छुगानी, परवीन बॉबी को रुपहले पर्दे पर लाये ।
किशोर साहू जी का #लखनऊ से भी सबंध था। उस दौर के बहुत से फिल्म कारों के दफ़तर लखनऊ मे भी हुआ करते थे। सो किशोर साहू भी लखनऊ आते जाते रहते थे
किशोर साहू ने ‘कुंवारा बाप’ नाम की फ़िल्म बनायी जो आज भी भारत की बेहतरीन हास्य फ़िल्मों में शुमार की जाती है। किशोर साहू ने अपने मित्र और हिंदी के प्रसिद्ध लेखक #अमृतलालनागर से ‘कुंवारा बाप’ के डायलाग लिखवाए और अभिनय भी कराया था।
फिल्म हरे कांच की चूडिय़ां की अभिनेत्री किशोर साहू की पुत्री नैना साहू का निधन 22 जनवरी 2017 को हो गया था। उनके बेटे विक्रम साहू ने फिल्म सत्ते पर सत्ता में अभिताभ बच्चन के एक भाई की भूमिका निभाई थी, वे भी इन दिनों छोटे-मोटे सीरियलों में काम करके अपनी गुजर-बसर कर रहे हैं।
22 अगस्त 1980 को बैंकाक, में हार्ट अटैक से किशोर साहू की मौत हो गई थी ।
हिन्दी सिनेमा के बिरले फिल्मकार को नमन।
धुंधली_तस्वीरे_और_अतीत_के_सुनहरे_दिन S
No comments:
Post a Comment